logo

पॉर्न स्टार से जुड़े केस में डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए गए 34 आरोप, ट्रंप बोले- Not Guilty 

trump1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पॉर्न स्टार के साथ अफेयर और उसे चुप रहने के लिए पैसे देने के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना लगा है। मामले की सुनवाई मैनहैटन कोर्ट में सोमवार को हुई। सुनवाई के दौरान अदालत में प्रोसेक्यूटर नेतराम पर 34 आरोप लगाए लेकिन ट्रंप ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। CNN के रिपोर्ट के अनुसार अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को तय की गई। सुनवाई के बाद ट्रम्प फ्लोरिडा चले गए। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका नर्क में जा रहा है और दुनिया हंस रही है। बता दें कि मैनहैटन कोर्ट ने ट्रम्प की जमानत या गिरफ्तारी पर कोई फैसला नहीं सुनाया।


जनवरी 2024 से शुरू हो सकता है ट्रायल 
मैनहैटन कोर्ट में ट्रम्प मामले में कुल 57 मिनट तक सुनवाई चली। सुनवाई के दौरान ट्रंप पर आरोप लगा कि ट्रंप ने राज को छिपाने के लिए $130,000 का अवैध तरीके से भुगतान किया। उन्होंने कहा था पोर्न स्टार से संबंध होने की जानकारी सामने आने से उनके राष्ट्रपति बनने के लिए चुनावी अभियान पर असर पड़ता, इसलिए यह भुगतान किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का ट्रायल जनवरी 2024 से शुरू हो सकता है।
पहले सरेंडर फिर गिरफ्तार हुई थे ट्रंप
भारतीय समय के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ट्रम्प ने कोर्ट के बाहर सरेंडर कर दिया था। इसके बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प को एक कमरे में ले जाकर उनके फिंगरप्रिंट और फोटोग्राफ लिए गए थे। ये कोर्ट और पुलिस रिकॉर्ड्स का हिस्सा बन गए हैं। इसके बाद उन्हें कोर्ट में जज के सामने पेश किया गया।


जानें क्या है मामला
डोनाल्ड ट्रंप 2017 से 2021 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे। 2016 में प्रेसिडेंट इलेक्शन हुए थे। इस दौरान ट्रंप पर आरोप लगे की उनका पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अफेयर है और इस अफेयर को छुपाने के लिए डेनियल को पैसे दिए गए। इतना ही नहीं डेनियल्स ने कहा था- ट्रम्प के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने मुझे 2016 में चुनाव से ठीक पहले चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर (करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए) दिए थे। हालांकि, ट्रंप ने डेनियल्स के साथ सेक्शुअल रिलेशन्स के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि ये मामला राजनीति से प्रेरित है।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT