logo

ट्रिपल मर्डरः गिरिडीह में महिला और उसके बेटे और बेटी की हत्या, पति गिरफ्तार

murder12.jpg

 

द फॉलोअप डेस्क

गिरिडीह में तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गयी है। तिसरी प्रखंड के बरदौनी गांव में एक महिला और उसके बेटे तथा बेटी की हत्या कर दी गयी है। इस आरोप में महिला के पति चारो हेंब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस महिला की हत्या हुई है, उसका नाम रेणुवा टुडू और पुत्री का नाम सरिता हेंब्रम एवं पुत्र का नाम सतीश हेंब्रम है।

घटना दिलचस्प है। रेणुवा और सतीश का शव पनियाय गांव में पेड़ से लटका मिला है, जबकि सरिता का शव तालाब में मिला है। सरहुल के दिन घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी है। खोरी महुआ के डीएसपी राजेंद्र प्रसाद और लोकाय के थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतका रेणुवा के पति सतीश हेंब्रम को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

आसपास के लोगों का कहना है कि उन लोगों को मंगलवार को शव पर नजर पड़ी। उसके बाद आस पास के ग्रामीण जुटने लगे। फिर इसकी भनक पुलिस तक पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद वहां की स्थिति सामान्य हुई। आसपास के लोग इस घटना को पारिवारिक विवाद मानते हैं। पति-पत्नी के बीच की लड़ाई का परिणाम बता रहे हैं।

माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव और निजामुद्दीन अंसारी घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने पुलिस से इस घटना का उद्भेदन कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं डीएसपी का कहना है कि जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा। दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags - tripple murder in giridih wife son and daughter found deadjharkhand news