logo

अबू धाबी के प्रिंस शेख खालिद पहली बार आयेंगे भारत यात्रा पर, मंत्रियों के साथ 2 दिन रुकेंगे 

news073.jpg

द फॉलोअपन नेशनल डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 9-10 सितंबर 2024 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के रूप में यह महामहिम की पहली भारत यात्रा होगी। उनके साथ UAE सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा।  विदेश मंत्रालय की ओऱ से ये जानकारी मीडिया को दी गयी है। 

एक अन्य खबर के मुताबिक सिंगापुर में शनिवार से 5 दिवसीय ‘गणेशोत्सव’ का आयोजन होने जा रहा है। ये एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक हिंदू उत्सव है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4-5 सितंबर, 2024 को सिंगापुर की 2 दिवसीय यात्रा के बाद हो रहा है। माना जा रहा है कि ये मोदी की यात्रा का परिणाम है। 


 

Tags - Abu Dhabi Prince Sheikh Khalid first time National News National News Update