द फॉलोअप टीम:
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों (Indian compound archers) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर क्लीन स्वीप कर लिया है। बुधवार को पुरुषों की कंपाउंड टीम ने भी स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया। कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु की भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में चीन को 238-237 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने कंपाउंड आर्चरी (compound archers) में पुरुष, महिला और मिक्स्ड टीम- तीनों खिताब अपने नाम कर लिए।
स्पोर्ट्स की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में जोगा पूर्ति का कमाल, 7.28 सेकंड में 15 मीटर की दीवार चढ़कर बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
फाइनल में पिछड़ने के बाद भारत ने की शानदार वापसी
चीन के खिलाफ फाइनल में भारतीय टीम को शुरुआत में दबाव का सामना करना पड़ा। पहले एंड के बाद भारत 58-60 से पीछे था और दूसरे एंड के बाद भी चीन ने 120-118 की बढ़त बना रखी थी। तीसरे एंड के बाद अंतर घटकर सिर्फ एक अंक रह गया। इसके बाद आखिरी एंड में भारतीय तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल 238 अंक तक पहुंचते हुए चीन को 237 पर रोक दिया। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 236-229 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

महिला और मिक्स्ड टीम ने भी जीता था गोल्ड
पुरुष टीम से पहले भारत की महिला कंपाउंड टीम ने चीन को 238-234 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तानिपार्थी और पृथिका प्रदीप शामिल थीं। इसके बाद साहिल जाधव और चिकिथा तानिपार्थी की भारतीय मिक्स्ड टीम ने दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ में हराकर गोल्ड जीता। मिक्स्ड टीम की इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए कंपाउंड मिक्स्ड टीम में अपना पहला कोटा स्थान भी हासिल किया। इस तरह एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कंपाउंड आर्चरी के तीनों टीम गोल्ड अपने नाम कर लिए हैं। पुरुष टीम की जीत के साथ भारत ने हांगझोऊ 2023 में जीते गए तीनों कंपाउंड टीम खिताब भी बरकरार रखे हैं।
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: : नीरू ढांडा की टीम का शानदार प्रदर्शन, ट्रैप शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल