logo

गुरुदासपुर : नशे का जखीरा लेकर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तानी तस्कर, BSF ने धर दबोचा

d113db34-da2b-4c8f-816f-42ed0ccba1672.jpg

गुरुदासपुर: 

पंजाब के गुरुदासपुर (Gurudaspur) में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पाकिस्तानी तस्करों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुदासपुर जिला स्थित चंदू वडाला चौकी (Chandu Wadala Chowki) के पास की है। घटना, शुक्रवार तड़के तकरीबन सवा 5 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 1 जवान घायल हो गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। 

जवानों ने बाड़ के पास हलचल देखी
सीमा सुरक्षा बल ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि शुक्रवार की सुबह तकरीबन सवा 5 बजे बीएसएफ (BSF) के जवानों ने बाड़ के पास हलचल देखी। जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों (pakistani smugglers) पर फायरिंग की। पाकिस्तानी तस्करों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक जवान को गोली लगी। वो घायल है लेकिन फिलहाल उसकी हालत स्थित है। 

पाकिस्तानी तस्करों के पास क्या मिला! 
बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों के घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया। जवानों ने पीले प्लास्टिक से ढंके हेरोइन के 47 पैकेट, 7 पैकेट अफीम, 44 राउंड 0.30 कैलिबर को गोली, 1 चीनी पिस्तौल, 2 मैगजीन, 1 बेरेटा पिस्तौल, एके-47 और 4 मैगजीन जब्त किया है। बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ की बड़ी कोशिश विफल हो गई।