logo

मुंबई एयरपोर्ट पर दो हिस्सों में बंटा चार्टर्ड प्लेन, हादसे के बाद विमानों की आवाजाही में देरी 

443322.jpeg

मुंबई 

मुंबई एयरपोर्ट पर प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। मिली खबर के मुताबिक चार्टर्ड प्लेन बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। इसके बाद प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। प्लेन में छह पैसेंजर्स और दो क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से तीन जख्मी हो गये हैं और इनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयरपोर्ट ऑथिरिटी की ओऱ से कहा गया है कि दुर्घटना की वजह से उड़ानों में कुछ देरी हो सकती है। ये हादसा वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे के रनवे पर हुआ है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N