logo

Earthquake in Indonesia : इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, 162 लोगों की मौत, सौकड़ों घायल

indonesia2.jpg

जावा:
इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस झटके के कारण मुख्य द्वीप के कई मकान गिर गए। भूकंप से दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और अपनी जान बचाने के लिए सड़कों और गलियों में भागते नजर आए। इस घटना में 162 लोगों की मौत हो गई है। वहीं सौकड़ो लोगों के घायल होने की खबर है। साथ ही कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.6 थी। गवर्नर ने बताया कि एक ही अस्पताल में 20 लोगों की मौत हुई है। कुल 162 लोग मारे गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

भूकंप के जुड़ी कई वीडियो आई सामने 
सोशल मीडिया पर भूकंप के कुछ वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इनमें टूटी हुई इमारतें, मलबा और क्षतिग्रस्त कारें नजर आ रही हैं। एक अफसर ने कहा- हम लोगों से अपील करते हैं कि वो फिलहाल अपनी इमारतों से बाहर रहें, क्योंकि आफ्टर शॉक्स की आशंका है। राजधानी जकार्ता में एम्बुलेंस के सायरन लगातार सुनाई दे रहे हैं। इंडोनेशिया सरकार की क्विक रिस्पॉन्स टीम हालात पर नजर रख रही है।


स्थिति निर्धारित करने के लिए जानकारी इकट्ठा करने जुटी पुलिस
इस भूकंप में जावा के कई इलाकों में जगह पर भूस्खलन की भी खबर सामने आई है। सियांजुर जिले के आसपास भूस्खलन के कारण कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। एजेंसी ने कहा है कि क्षतिग्रस्त हुए दर्जनों इमारतों में एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल, एक अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती की सूचना मिली थी। जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने कहा है कि स्थानीय सरकार राष्ट्रीय पुलिस और इंडोनेशिया सेना अभी भी जानकारी इकट्ठा कर रही है। कामिल ने कहा क्योंकि सियांजुर कई जगहों की विशेषता है जो बहुत दुरुस्त है। इसलिए हमें स्थिति निर्धारित करने के लिए उस डाटा की आवश्यकता है।