logo

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया में भूकंप के झटके; यहां सबसे ज्यादा कांपी धरती

EARTH2.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। तीनों इलाकों में गुरुवार को अलग-अलग समय में धरती कंपन की खबर है। अफगानिस्तान और इंडोनेशिया में सबसे तीव्र गति से धरती कंपन की खबर है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4 अंक में दर्ज की गयी है। अफगानिस्तान और इंडोनेशिया में भूकंप की गहरायी 4.3 अंक में दर्ज की गयी है। हालांकि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। फिर भी स्थानीय पर प्रशासनिक मुस्तैदी बरती जा रही है।  


अफगानिस्तान में अफरा-तफरी का माहौल 
नेशनल सेंटर सिस्मोलॉजी ने खबर दी है कि अफगानिस्तान में रात के लगभग दो बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप मापा गया है। बताया है कि भूकंप की गहरायी लगभग 12 किलोमीटर रही। इससे कुछ देर के लिए अफगानिस्तान के एक बड़े हिस्से में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। प्रशासनिक स्तर मुस्तैदी बरती गयी और लोगों को घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा के लिए लोगों को खुले स्थान पर ले जाने के लिए अधिकारी खुद से  कोशिश करते दिखे। बता दें कि अफगानिस्तान में एक सप्ताह में तीसरी बार भूकंप आया है। 


इंडोनेशिया में अक्सर आते हैं भूकंप

अफगानिस्तान में जहां बड़े इलाके में धरती के कांपने की खबर है वहीं, इंडोनेशिया में भूकंप के सर्वाधिक झटके पुनगुट स्टेट के आसपास महसूस किये गये हैं। इंडोनेशिया की एक न्यूज एजेंसी ने खबर दी है कि भूकंप की गहरायी लगभग 222 किलोमीटर तक रही। यहां से भी किसी तरह के  जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि अपने भौगोलिक बनावट के कारण इंडोनेशिया में अक्सर  भूकंप आते रहते हैं।