logo

मोरक्को में भूकंप का कहर, मरने वालो की संख्या बढ़कर 632 हुई

सदी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मोरक्को शनिवार सुबह जबरदस्त भूकंप के झटकों से हिल उठा। ये देश के इतिहास में अब तक सबसे तेज भूकंप रहा है।  मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया है कि अब तक भूकंप की चपेट में आकर 632 लोगों ने जान गंवाई है. घायलों की संख्या 329 बताई गई है। इस बात की डर बना हुआ है कि भूकंप में हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है। मोरक्को में आए भूकंप से ऐतिहासिक शहर मराकेश भी प्रभावित हुआ है, यहां पर कई ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है. पश्चिमी अफ्रीका में मौजूद इस देश में आए भूकंप की वजह से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. आइए मोरक्को में आए भूकंप से जुड़े अब तक अपडेट्स जाना जाए। तबाही के मंजर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 


भयानक थे भूकंप के झटके 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं। 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर भाग गए। भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश से करीब 70 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। पुर्तगाल के इंस्टीट्यूट फॉर सी एंड एटमोसफेयर और अल्जीरिया के एटमोसफेयर एंड सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि भूकंप के झटके इतने ज्यादा तेज थे कि उन्हें पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, मोरक्को में भूकंप से हुई लोगों की मौत से अत्यधिक दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। भारत इस मुश्किल वक्त में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N