logo

दुखद : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, रैली के दौरान मारी गई थी गोली

shinzo.jpg

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन हो गया। आज सुबह ही नारा शहर में एक रैली के दौरान उनको गोली मारी गई थी।र उन्हें दो गोलियां सीने पर मारी गई थी।  इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन बचाया नहीं जा सका। 

 

आज सुबह मारी गई थी गोली 

बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज सुबह ही जानलेवा हमला किया गया था।  गोली उन्हें तब मारी गई जब वे एक सभा में भाषण दे रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए वे अचानक ही गिर पड़े। इसके बाद अफरा तफरी मच गई कि आखिर हुआ क्या तो पता चला कि शिंजो आबे के सीने में गोली लगी है।