logo

लंदन में एक साथ दिखे 2 भगोड़े, विजय माल्या के बेटे की शादी में पहुंचे ललित मोदी 

part24.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

लंदन में शनिवार को 2 भगोड़े एक साथ दिखे। दरअसल कल लंदन में ही भगोड़े विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या की शादी थी। इस मौके पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कई रसूख वाले मेहमानों ने शिरकत की। पार्टी की वायरल तस्वीरों से इस बात का चलता है। लेकिन सबसे अधिक चर्चा जिस मेहमान की हो रही है वो हैं ललिद मोदी। पार्टी की तस्वीरों मे ललित मोदी भी एक सोफ पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि ललित मोदी आईपीएल के 2010 वाले सीजन के बाद ही बीसीसीआई से निलंबित कर दिये गये हैं। उन पर वित्तीय अनियमितता और दुर्व्यवहार के आरोप लगे है। बीसीसीआई ने ललित मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के तौर पर काम करते हुए 753 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। फिलहाल वे भारत से फरार चल रहे हैं। 

विजय माल्या पर ये हैं आरोप 
बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक और कुछ अन्य बैंक के साथ विजय माल्या के वित्तीय विवाद चल रहे हैं। आरोप हैं माल्या ने भारतीय बैंकों से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की और विदेश भाग गये। भगोड़े विजय माल्या को भारत लाने की प्रक्रिया लंबी खिचती जा रही है। 4 साल पहले ही प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।  लेकिन उसके बाद से ये मामला कानूनी पचड़ों में फंसा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में भी विजय माल्या को लेकर एक मामला चल रहा है। कुछ दिन पहले खबर आयी थी कि माल्या के वकील ही उनका मुकदमा नहीं लड़ना चाहते हैं। वकीलों का कहना था कि विजय माल्या का कोई अता-पता नहीं है। कई बार उनसे बात करना भी मुश्किल हो जाता है। 


कौन है विजय माल्या की बहू 
बताते चलें कि सिद्धार्थ माल्या ने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन से शादी की है। उनकी सगाई 2023 में हुई थी। सिद्धार्थ ने हैलोवीन के दौरान जैस्मीन को प्रपोज किया था। इस दौरान इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं थी। फोटो शेयर करते हुए माल्या ने बताया था कि उन्होंने और जैस्मीन ने हैलोवीन के टाइम पर सगाई कर ली है। सिद्धार्थ ने जो फोटो शेयर की उसमें से एक तस्वीर में वो ऑरेंज कलर के आउटफिट में घुटनों के बल बैठकर जैस्मीन को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में जैस्मीन अपनी उंगली में सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। बहरहाल, कल शादी हो जाने के बाद दोनों के संबंधों को लेकर जारी तमाम सस्पेंस खत्म हो गये हैं। 


 

Tags - Lalit ModiVijay Mallya weddingfugitives