logo

न नहाता है न ब्रश करता है पति, कोर्ट में महिला के इस बयान पर जज ने सुनाया हैरान कर देनेवाला फैसला 

TURKY.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत करते हुए कोर्ट में बयान दिया कि उसका पति न तो नहाता है, न ब्रश करता है। इसके बाद जज ने महिला के समर्थन में फैसला सुनाते हुए उसे पति को तलाक देने की अनुमति दे दी। तलाक का हैरान कर देने वाला ये मामला तुर्की (Turkey) में पेश आया है। मिली खबर के मुताबिक महिला ने कोर्ट में पति पर कई अन्य आरोप लगाते हुए हाइजीन मेंटेन न करने की शिकायत की थी और इस कारण उसने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। फैमली कोर्ट ने दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद महिला को अलग रहने की इजाजत दे दी। 

पत्नी ने और क्या लगाये आरोप 

महिला ने कोर्ट में दायर मुकदमे की बहस के दौरान जज को बताया कि वो शायद ही कभी नहाता है। इस कारण उसके शरीर से बदबू आती है, जिससे वो परेशान है। कहा कि वो पांच-छह दिन तक एक ही कपड़े में रहता है। साथ ही कहा कि सप्ताह में दो या तीन बार ही ब्रश करता है। इससे महिला को हाइजीन की समस्या हो रही है। इस कारण उसका जीना दुभर हो गया है। महिला ने कहा कि शायद ही वो कभी घर की साफ-सफाई पर ध्यान देता है। पति की इन हरकतों के कारण उसके साथ परिवार के अन्य सदस्यों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

क्या कहा महिला के वकील ने 

इस विवाद की बाबत महिला की वकील सेनेम यिलमाजेल ने बताया कि संतुलित जीवन की जिम्मेवारी पति और पत्नी दोनों की बनती है। कहा कि इस मामले में पति को जानने वालों और उसके सहकर्मियों से बात की गयी। कुछ की गवाही अदालत में भी ली गयी। सभी ने महिला के आरोपों की तस्दीक की। इसके बाद वकील और महिला के आग्रह पर जज ने तलाक की अर्जी को स्वीकार कर लिया। अंत में महिला ने पति को तलाक दे दिया है।