logo

बड़ी खबर : भारत ने चीन को पछाड़ा, बना दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश

population2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों कह रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र को आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी चीन से 29 लाख ज्यादा हो गई है। भारत की आबादी 142.86 करोड़ पहुंच गई है जबकि चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है। यह पहली बार है कि भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से आगे निकल गई है। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले साल यह अनुमान लगाया था कि अगले साल तक भारत सबसे ज्यादा आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।

क्या कहते हैं UNFPA के मीडिया सलाहकार

UNFPA के मीडिया सलाहकार ने बताया कि अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कब भारत चीन से आगे निकल गया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में तुलना करना मुश्किल है। दोनों देशों के डाटा कलेक्शन में थोड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में यह साफ है कि चीन की आबादी पिछले साल अपने चरम पर पहुंच गई और अब इसमें गिरावट आने लगी है। वहीं भारत की आबादी फिलहाल बढ़ रही है। हालांकि भारत की आबादी के ग्रोथ रेट में  भी 1980 के बाद से गिरावट देखी जा रही है। इसका मतलब यह है कि भारत की आबादी बढ़ रही है लेकिन इसकी दर पहले के मुकाबले अब कम हो गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT