logo

अफगानिस्तान में पहाड़ों के बीच यात्री विमान क्रैश, भारतीय जहाज नहीं होने की पुष्टि 

plane1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

अफगानिस्तान (Afghanistan) में पहाड़ों के बीच एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। शुरुआती खबरों मे कहा गया था कि विमान भारतीय था और इसमें कुछ भारतीय यात्री सवार थे। लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गयी है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय नहीं था। हालांकि अभी तक इस घटना में मारे गये लोगों के संबंध में कोई खबर नहीं मिल पायी है। बताया गया है कि ये छोटे आकार का विमान है। डीजीसीए, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारियों ने इस विमान के भारतीय होने से इनकार किया है। विमान रूस की राजधानी मास्को जा रहा था।  

यहां क्रैश हुआ विमान 

एक खबर एजेंसी के मुताबिक विमान अफगानिस्तान के बदख्शा प्रांत के कुरान-गुंजन और जिबक जिले के बीच क्रैश हुआ है। ये स्थान कई पहाड़ों के कारण जाना जाता है और यहां अफगान सैनिकों का तोपखाना भी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा है कि ये विमान भारतीय नहीं था। कहा कि इस रुट पर भारतीय विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं है। क्रैश हुआ विमान भारतीय नहीं था। विमान किस कारण से क्रैश हुआ, इस बात की जानकारी नहीं मिली है।