logo

Google पर क्यों भड़के इस गांव के लोग, बोर्ड में लिख दिया- गूगल पर भरोसा पर मत करना

google.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

एक गांव के लोग गूगल से इस कदर नाराज हो गये कि उन्होंने गांव की सीमा पर एक बोर्ड ही लगा दिया। इस बोर्ड पर लिख दिया- गुगल गलत है, इस पर भरोसा मत करना। दरअसल ये पूरा मामला गूगल मैप से जुड़ा हुआ है औऱ ये मामला कर्नाटक के एक गांव का है। कर्नाटक के कोडागू नाम के गांव की सीमा पर लोगों ने बोर्ड में लोगों ने लिखा है कि गूगल गलत है। इस ये गांव इन दिनों चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर इस बोर्ड का फोटो भी खूब वायरल हो रहा है। 

 

गांव वालों ने क्यों किया ऐसा 

दरअसल गूगल का डिजिटल मैप कई बार जीपीएस की समस्या, पुराने डेटा औऱ कमजोर नेटवर्क के कारण कई बार गलत पता बता देता है। इससे लोग गलत दिशा में या संकरी गलियों में पहुंच जाते हैं। इस कारण कहीं और जाने वाले कहीं और पहुंच जाते हैं। मिली खबर के मुताबिक कई गांव में लोग क्लब महिंद्रा रिसोर्ट का पता पूछते हुए पहुंच जाते हैं। जबकि इस नाम का कोई भवन या स्थान गांव में नहीं है। इसलिए गांव वालों ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए बोर्ड पर साफ शब्दों में लिख दिया है, ये क्लब महिंद्रा रिसोर्ट जाने का रास्ता नहीं है। 

लोगों को दी ये सलाह 

गौरतलब है कि इस बोर्ड की तस्वीर को कोडागु के लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दिया है। बोर्ड स्थानीय लोगों द्वारा लगाया गया है औऱ लोगों को गुमराह होने से बचने की सलाह दी गयी है। इस पोस्ट पर लोगों ने ढेरों कमेंट मिल रहे हैं। हालांकि जानकारों ने बताया है कि ये गूगल का फ्री सर्विस है औऱ इसे रोज-रोज अपडेट करना संभव नहीं है। इसलिए इसे नहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है, इसमें कोई बहुत परेशानी की बात नहीं है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn