logo

शोक : प्यारे दोस्त शिंजो आबे के निधन से दुखी और स्तब्ध हूं, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या पर बोले पीएम

a1210.jpg

डेस्क: 


जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Japan Former Prime Minister Shinzo Abe) का निधन हो गया था। शुक्रवार की सुबह नोरा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान एक शख्स ने उनको गोली मार दी थी। शिंजो आबे को सीने में 2 गोलियां लगी थी। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने भी दुख व्यक्त किया है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर भारत में 9 जुलाई को 1 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। ट्वीट कर ये जानकारी दी। 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो  आबे की हत्या से गहरा दुख हुआ। भारत ने आज एक करीबी दोस्त खो दिया है। शिंजो आबे ने अपने कार्यकाल के दौरान जापान और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

रक्षामंत्री ने लिखा कि मैं 2019 में जापान दौरे के दौरान श्री आबे से मिला था। मैंने उनको एक प्रेरक नेता के रूप में पाया। उनके पास एक सुरक्षित और बेहतर दुनिया बनाने का विजन था। उनको, उनकी राजनीति के लिए हमेशा याद किया जाएगा। 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर के जरिये शिंजो आबे के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। वे एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और उल्लेखनीय प्रशासक थधे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

पीएम ने कहा कि मिस्टर आबे के साथ मेरा जुड़ा कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था। पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतदृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी। पीएम मोदी ने कहा कि अपनी हाल ही जापान यात्रा के दौरान मुझे श्री आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिला। वे हमेशा की तरह मजाकिया और समझदार थे। मुझे क्या पता था कि ये हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। 

पीएम मोदी ने एक तस्वीर भी साझा की
प्रधानमंत्री ने लिखा कि शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में अहम योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है। हम इसकठिन खड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। पीएम मोदी ने साथ ही शिंजो आबे के साथ टोक्यो में हालिया मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की।