logo

PM मोदी का लक्षद्वीप दौरा : दुनियाभर में सबसे अधिक सर्च हुआ Lakshadweep, पिछले सारे रिकार्ड टूटे 

MODIH1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
कुछ दिनों पहले PM मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था। इसके बाद Lakshadweep दुनियाभर में सबसे अधिक सर्च किया जा रहा है। इसने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। बता दें कि इससे पहले लक्षद्वीप गूगल के टॉप ट्रेंड में आ चुका है। दौरे के बाद PM मोदी ने लक्षद्वीप की मनमोहक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद से ही लक्षद्वीप चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने लोगों से लक्षद्वीप आने की अपील की थी। इसका सीधा असर लक्षद्वीप टूरिज्म पर पड़ा है। लोग अपनी छुट्टिया बिताने के लिए लक्षद्वीप की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं इससे मालदीव के टूरिज्म पर असर पड़ा है। लक्षद्वीप की ओऱ रुख करने वाले लोग अधिकतर लोग मालदीव का टूर कैंसिल कर अब लक्षद्वीप जा रहे हैं। 

जम्मू-कश्मीर दौरे का भी पड़ा था असर 
गौरतलब है कि कोरोना काल के ठीक बाद PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर का दम तोड़ रहा टूरिज्म उद्योग फिर से सुर्खियों में आ गया था। लक्षद्वीप की यात्रा के बाद फिर से यहां का टूरिज्म लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। वहीं, मालदीव के कुछ मंत्रियों ने PM मोदी के इस दौरे की आलोचना की थी। खबर है कि मालदीव के तीन मंत्रियों को इस आरोप में निलंबित कर दिया गया था। भारत के कई फिल्म स्टार और सेलेब्रटिज ने लक्षद्वीप के समर्थन में ट्वीट किया है। इसके बाद मालदीव सरकार ने अपने मंत्रियों के बाद एक्शन लिया। 


क्या लिखा PM मोदी ने दौरे के बाद 
PM नरेंद्र मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे की मनमोहन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप भला ही छोटा राज्य है, लेकिन यहां के निवासियों का दिल बहुत बड़ा है। इनके हृदय में समुद्र जैसी गहरायी है। PM मोदी ने ट्विट कर लिखा है, "जो लोग अपने अंदर के रोमांच को महसूस करना चाहते हैं, उनकी सूची में लक्षद्वीप जरूर होना चाहिए। मेरे प्रवास के दौरान मैंने इसे महसूस किया। यह एक बेहद ही रोमांचक अनुभव था।"