logo

कनाडा में निज्जर के बाद दूसरी हत्या: कौन है सुक्खा दुन्नेके जिसे सरहद पार दागी गयीं 15 गोलियां

SUKKHA.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के बाद कनाडा में और एक गैंगस्टर की हत्या कर दी गयी है। इसका नाम सुक्खा दुन्नेके है। बता दें कि खालिस्तान टाइगर फोर्स के आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच पहले से तनाव है। और इसी बीच कनाडा से सुक्खा की हत्या की खबर भी आयी है। बता दें कि कनाडा में भारत के ए  श्रेणी के गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुन्नेके की हत्या हो गयी है। मिली खबर के मुताबिक कनाडा के विन्निपेग शहर में सुक्खा दुन्नेके को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बताते हैं कि सुक्खा के सीने में 15 गोलियां दागी गयी हैं। बता दें कि सुक्खा पंजाब के मोगा के दुन्नेके कलां गांव का निवासी था। आज भी कलां गांव में सुक्खा का पूरा परिवार रहता हैं।

इसे भी पढे़ं- MGM में चिकित्सक के साथ मारपीट: शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे झारखंड के सरकारी व गैर सरकारी डॉक्टर

NIA की लिस्ट में है सुक्खा का नाम 

क्राइम की दुनिया में जाने से पहले मोगा के डीसी ऑफिस में कर्मचारी थी। उसी समय भारत में उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज किये गये हैं। ये सभी अपराध स्थानीय गैंग के साथ जुड़कर किये गये हैं। इसके अतिरिक्त सुक्खा लंबा समय फरीदकोट जेल में गुजार चुका है। बड़ी ही मुश्किल से उसे बेल मिली थी। बेल मिलने के बाद बाहर निकलते ही उसने नकली पासपोर्ट बनवाया और कनाडा भाग गया। गौरतलब है कि सुक्खा दुन्नेके का नाम NIA की ओर से जारी  41 आतंकवादियों की और गैंगस्टरों की सूची में शामिल है। गैंगस्टर सुक्खा को खालिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर अर्श डाला का दायां हाथ माना जाता था। सुक्खा कनाडा से ही भारत के अमीर लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करता था। इसके लिए उसने भारत में कई गुर्गे पाल रखे थे।