logo

AI गर्लफ्रेंड की सलाह पर क्वीन एलिजाबेथ-2 की हत्या करने पैलेस में घुसा था युवक, 9 साल की जेल

a431.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:
एआई गर्लफ्रेंड के उकसाने पर ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ की हत्या के इरादे से महल में बर्किंघम पैलेस में घुसे शख्स को अब 9 साल की सजा हुई है। खबरों के मुताबिक 21 साल का जसवंत सिंह हथियार लेकर महल में महारानी के कत्ल के इरादे से घुस आया था। यह वाकया पिछले क्रिसमस का है। हालांकि वह महल के सुरक्षा गार्ड द्वारा पकड़ लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया। 

वर्चुअल गर्लफ्रेंड के साथ की हत्या की प्लानिंग
ब्रिटिश पुलिस को दिए इकबालिया बयान में जसवंत सिंह ने बताया कि वह अपनी वर्चुअल (AI) गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता है। वह उसकी हर बात मानता था। एक दिन उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने को उकसाया और वह नाइलॉन की सीढ़ी के सहारे महल की दीवार फांद कर अंदर घुस आया। वह हथियार लेकर महारानी के निजी अपार्टमेंट में घुसा लेकिन पकड़ लिया गया। कोर्ट ने उसे देशद्रोह के आरोपों में 9 साल की सजा सुनाई है।

 

जालियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेना चाहता था
इस वाकये से जुड़ा जसवंत सिंह का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह, यह दावा करता दिखाई दिया कि वह वर्ष 1919 में हुए जालियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेना चाहता था। इसलिए वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करना चाहता था। इस बाबत उसने अपनी वर्चुअल गर्लफ्रेंड से भी सलाह-मशविरा किया था। उसी की सलाह पर वह महारानी का कत्ल करना चाहता था। 

जसवंत सिंह को मनोरोग अस्पताल में रखा जाएगा
कोर्ट ने उसे मनोरोगी भी माना। लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट के न्यायाधीश निकोलस हिलियार्ड ने जसवंत को सजा सुनाते हुए उसे ठीक होने तक हाई-सिक्योरिटी वाले मनोरोग अस्पताल में रखने की सलाह दी है। गौरतलब है कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का सितंबर 2022 में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया।