logo

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने घाना में किया भारतीय शिष्टमंडल स्वागत समारोह का उद्घाटन 

speaker6.jpg

द फॉलोअप टीम 

घाना में भारतीय उच्च आयोग ने होटल केम्पेस्की में स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंढ विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया। समारोह में भारतीय शिष्टमंडल में शामिल सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष एवं लोकसभा के सदस्य शामिल हुए। घाना से मिली जानकारी के अनुसार केम्पेस्की के इस स्वागत समारोह में दूसरे मुल्कों के भी अतिथि मौजूद थे। इसके साथ ही समारोह में घाना संसद के बहुमत दल के सदन नेता ओसी केयी मेन्सा बोन्सु भी शामिल हुए। बताते चलें कि घाना में पिछले तीन दशकों से अमेरिका की तरह अध्यक्षीय शासन प्रणाली है। इस प्रणाली के तहत शासनाध्यक्ष राष्ट्रपति होते हैं और सत्ता के पृथक्करण के सिद्धांत के तहत संसद स्वतंत्र रूप से कार्य करती है। 
60 से अधिक देशों के नेता जुटे हैं अक्रा में  

गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो छह दिवसीय दौरे पर घाना की राजधानी अक्रा  में हैं। यहां 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय संगठन की बैठक आयोजित की गयी है। जिसमे 60 से अधिक देशों के संसद एवं विधानसभा के अध्यक्ष एवं सदस्य शामिल हुए हैं। घाना की सरकार ने कहा है कि राष्ट्रमंडल संसदीय संगठन की बैठक का उनके देश में होना उनके लिए सम्मान की बात है। कहा  है यह संगठन विश्व का सबसे पुराना और सबसे बड़ा संगठन है। 


 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N

Trending Now