logo

यमन की राजधानी में रमजान के इंवेट में भगदड़ से 85 लोगों की मौत, 322 घायल

stamped.jpg

द फॉलोअप डेस्क
यमन की राजधानी सना में बुधवार को भगदड़ मचने से 85 से अधिक लोगों की मौत हो गई।  वहीं 322 लोगों की घायल होने की जानकारी है। जिनमें से 13 की स्थिति नाजुक है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रमजान महीने के आखिरी दिन आर्थिक मदद बांटने के कार्यक्रम में यह भगदड़ मची है। कहा जा रहा है कि इवेंट के दौरान भीड़ कंट्रोल के लिए गोली चलाई गई, जिसके बाद भगदड़ मची। घटना की जांच की जा रही है।


अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना किया गया कार्यक्रम
 गृह मंत्रालय के अनुसार ओल्ड सिटी में व्यापारियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब शामिल हुए थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें 85  से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल अघरी ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना धन वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान इतना बड़ा हादसा हो गया।


2 किमी से ज्यादा लंबी लाइनें थीं
यमन मीडिया के मुताबिक, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे के वक्त कितने लोग मौजूद थे। जिस जगह आर्थिक सहायता दी जा रही थी वह छोटी सी सड़क थी। करीब 2 किमी तक लंबी लाइन थी। जगह-जगह आर्थिक सहायता दी जा रही थी, इसलिए लोग पहले पहुंचने की जल्दी में थे। वायरल फोटो और वीडियोज में देखा जा सकता है कि लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT