logo

नौकर को प्रताड़ित करने के मामले में सबसे धनी परिवार को मिली सजा, जानिये क्या है पूरा मामला

HINDUJA1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

ब्रिटेन की सबसे धनी हिंदुजा फैमली को कोर्ट ने सजा सुनाई है। हिंदुजा फैमली के 4 सदस्यों को स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने जेल की सजा सुनाई है। हिंदुजा फैमिली को ब्रिटेन का सबसे अमीर फैमिली माना जाता है। उनके घर और दफ्तर में अनेकों कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों में कई भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं। भारतीय कर्मचारियों ने हिंदुजा फैमिली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी मामले में फैमिली को जेल की सुनाई गयी है। हालांकि जेल की सजा कितने साल की होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। 

पहले भी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप लग चुके हैं

मिली खबरों के मुताबिक, हिंदुजा फैमिली पर पहले भी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप लग चुके हैं। हालांकि इस आरोप से दंपत्ति को बरी किया जा चुका है। लेकिन इस बार फैमिली के 4 सदस्यों पर भारतीय कर्मचारियों के शोषण करने का आरोप लगा है। मीडिया से मिल रही खबरों के मुताबिक स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने शोषण के मामले में हिंदुजा फैमिली को जेल की सजा सुनाई है। बता दें कि हिंदुजा फैमिली ब्रिटेन में लगभग 37 अरब पाउंड यानी 47 अरब डॉलर की प्रापर्टी का मालिक है। 


हिंदुजा फैमली पर लगे हैं ये आरोप 

हिंदुजा फैमिली पर घऱ के कर्मचारियों से लगातार 18 घंटे तक काम करवाने का आरोप लगाया गया है। कई कर्मचारियों ने शिकायत की है कि इस बीच उनको छुट्टी भी नहीं जाती है। वहीं, कुछ कर्मचारियों ने पासपोर्ट जब्त करने का आरोप भी लगाया है। कुछ कर्मचारियों ने कहा है कि फैमिली उन्हें स्विस फ्रैंक की जगह रुपये में सैलरी का भुगतान करता था। कम रुपयों में ज्यादा काम करवाने जैसे कई गंभीर आरोप इस फैमिली पर लगे है। दूसरी ओऱ फैमिली के वकील  स्विटजरलैंड कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करने की तैयारी कर रहे हैं। 

Tags - Hinduja familyBritainsentencedjail