logo

आज दिखाई देगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, झारखंड में कैसे देख सकेंगे और क्या है इसमें खास जानिये...

surya-grahan.jpg

रांची 

झारखंड में आज 14 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्यग्रहण दिखाई देगा। वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्य ग्रहण रात को 8.34 बजे होगा और यह रात के 2.25 तक आकाशीय मंडल में रहेगा। हालांकि पिंड दोष के कारण इसे देखना मुश्किल होगा। मिली जानकारी के अनुसार आज के इस सूर्य ग्रहण को झारखंड के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी देखना मुश्किल होगा। इस सूर्य ग्रहण का आकार वलयाकार होगा। वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस दुर्लभ खगोलीय नजारे को ऑनलाइन लाइव के जरिये देखा जा सकता है। साथ ही आभासीय टेलीस्कोप के माध्यम से इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है। नासा ने सूचना जारी है कि इस सूर्य ग्रहण को उसके वेबसाइट और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म भी देखा जा सकेगा। 

इन हिस्सों में दिखेगा सूर्य ग्रहण 
कुछ खबरों के अनुसार आज का सूर्य ग्रहण मध्य व उत्तरी अमेरिका सहित उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में, अंटलांटिका और प्रशांत महासागर के साथ इसके आसपास के कुछ देशों में दिखेगा। वहीं जानकारों का कहना है कि झारखंड में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। इस कारण इसमें सूतक भी नहीं लगेगा। बता दें कि इस साल 20 अप्रैल को 2023 का पहला पहला सूर्य ग्रहण दिखाई पड़ा था।