द फॉलोअप डेस्क
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि उनकी टैरिफ नीतियों की वजह से भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। ट्रंप के मुताबिक, भारत पहले रूस से 40% तेल व्यापार करता था, लेकिन अब वह ‘बड़ा ग्राहक’ नहीं रहा।
BREAKING: Trump claims his tariffs forced India to stop buying Russian oil
— Shashank Mattoo (@MattooShashank) August 16, 2025
“Russia lost a major client for their oil, which was India. India was doing 40% of the oil trade. If I did secondary sanctions now, that would be devastating for them,” Trump says in an interview pic.twitter.com/7fjbXNpttg
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ के चलते भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। ट्रंप ने कहा, "रूस ने एक बड़ा ग्राहक खो दिया है, और वह भारत था। भारत रूस के साथ 40% तेल व्यापार कर रहा था। अगर मैं अभी सेकेंडरी सैंक्शंस लगाऊं, तो यह उनके लिए बेहद विनाशकारी होगा।" हालांकि, ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि वह चीन पर उसी तरह के टैरिफ लगाने के बारे में अभी नहीं सोच रहे हैं, जबकि चीन अब भी रूस से ऊर्जा खरीद रहा है। उन्होंने कहा, "मुझे अभी इसके बारे में नहीं सोचना है। शायद 2-3 हफ्ते में सोचना पड़े। लेकिन पुतिन के साथ बैठक अच्छी रही।"
.jpeg)
ट्रंप के इस रवैये की डेमोक्रेटिक पार्टी ने आलोचना की है। अमेरिकी हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के डेमोक्रेट्स ने कहा, "भारत पर टैरिफ लगाने से पुतिन नहीं रुकेंगे। अगर ट्रंप वास्तव में रूस के अवैध यूक्रेन पर हमले को लेकर गंभीर होते, तो पुतिन को सज़ा देते और यूक्रेन को सैन्य मदद देते। बाकी सब दिखावा है।"
वहीं, अमेरिका की ट्रेज़री सेक्रेटरी बेसेन्ट के इस बयान पर भी डेमोक्रेट्स ने हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत पर रूस से व्यापार रोकने के लिए टैरिफ और बढ़ाए जा सकते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से पश्चिमी देशों ने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, भारत ने रणनीतिक रूप से रूस से तेल आयात जारी रखा था, जिससे अमेरिकी प्रशासन की नाराज़गी सामने आई थी। अब ट्रंप का यह दावा नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर सकता है।
