logo

टिप्पणी : ईद के मौके पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति, मुसलमानों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा

Joe_Biden.jpg

डेस्क: 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुनियाभर के मुसलमानों के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें सभी जगह निशाना बनाया जा रहा हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शासनकाल में व्हाइट हाउस में बंद किये गए ईद मनाने की परंपरा की शुरुआत की। सोमवार को वाइट हाउस में ईद मनाई गई। व्हाईट हाउस में ईद के मौके पर बाइडेन ने सैकड़ो लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया भर में बड़ी संख्या में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हो रही हैं।

 

धार्मिक पहचान के आधार पर भेदभाव गलत
बाइडेन ने इस दौरान कहा कि किसी के साथ धार्मिक पहचान के आधार पर भेदभाव या अत्याचार नहीं होना चाहिए। मुसलमानों को इस्लामोफ़ोबिया के जरिये निशाना बनाया जा रहा है। मुसलमान हमारे मुल्क को मज़बूत बना रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें हिंसा का सामना करना पड़ रहा हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वे विविधता पर जोड़ देते हैं और इसे लेकर प्रतिबद्ध हैं। 

बिल क्लिंटन ने की थी ईद मनाने की शुरुआत
व्हाईट हाउस में ईद मनाने की शुरुआत 1996 से बिल क्लिंटन प्रशासन के वक़्त की गई थी। राष्ट्रपति क्लिंटन इफ्तार पार्टी दिया करते थे जिसे डोनाल्ड ट्रम्प ने तोड़ दिया था। वे केवल बयान जारी कर बधाई देते थे। वाशिंगटन में मस्जिद मोहम्मद के इमाम तालिब शरीफ ने कहा कि व्हाईट हाउस से अमेरिका के साथ पूरी दुनिया में अहम सन्देश दिया गया है।


हम राष्ट्रपति के बयान का स्वागत करते हैं। हमारी सरकार धार्मिक स्वतंत्रता ,कानूनों के साथ राष्ट्र के मूल्यों के पार्टी समर्पित हैं। ईद के मौके पर अमेरिका की पहली महिला जिल बाइडन ने लोगो को शुभकामनाएँ दी। 

दुनिया में दो अलग-अलग दिन मनाई जा रही है ईद 
अरब देशों में ईद सोमवार को थी। वही दक्षिण एशिया के देशों में ईद मंगलवार को मनाई जा रही है। रमजान के महीने के आखिरी दिन ईद मनाई जाती है। इस्लाम में रमज़ान को पवित्र महीना माना जाता है।