रांची से पटना जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान बिहार के मधेपुरा निवासी 31 वर्षीय देवपालिक गुप्ता लापता हो गए। उनके दोस्त गौतम कुमार ने रांची रेल थाना में आवेदन देकर युवक को खोजने में मदद की गुहार लगाई है।
हजारीबाग जिले के उरीमारी में सैनिक कंपनी के गेट पर अपराधियों की गोलीबारी से गार्ड घायल। मौके से चार धमकी भरे पर्चे और सात खोखे बरामद। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित चौली गांव में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। अपराधियों ने स्थानीय व्यवसायी अनिल केसरी और संजय केसरी के घरों को निशाना बनाया।
जमशेदपुर के साकची में नशे में धुत युवकों ने कार से उत्पात मचाया और चापड़ लहराकर राहगीरों को दौड़ाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर।
पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) परिसर में मंगलवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक कुत्ता नवजात शिशु का शव मुंह में दबाकर घूमता नजर आया। इस घटना से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई है।
रांची के नामकुम स्थित पूर्व सांसद घूरन राम के अपार्टमेंट में चोरी की कोशिश करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें एक नाबालिग और दूसरा बालिग बताया जा रहा है। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब सात बजे परिवार की एक महिला बच्चे को स्कूल
जामताड़ा जिले में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए प्रशासन जल्द ही रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में रोजगार सृजन और कौशल विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में जेपीएससी (JPSC) की 11वीं से 13वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा के परिणाम को रद्द करने की मांग से जुड़ा मामला एक बार फिर उठा। सोमवार को चीफ जस्टिस (Chief Justice) एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की खंडपीठ में उस आदेश को
घाटशिला के गालूडीह थाना परिसर में सोमवार को जमीन विवाद से जुड़ी सुनवाई के दौरान एक आदिवासी महिला ने थानेदार के सामने ही जहर पी लिया। बड़ाखुर्शी गांव की रहने वाली महिला पुलिस की कार्यशैली और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज थी। महिला ने जमीन विवाद
रांची में चोरी की घटनाओं के बीच अब पुलिसकर्मियों के घर भी चोरों के निशाने पर हैं। चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल कंपाउंड में हजारीबाग में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के बंद मकान में चोरी की वारदात हुई है।
जामताड़ा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में IRAD, प्रज्ञा केंद्र, झारसेवा पोर्टल और डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।