द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को सीबीआई की टीम ने अजय तिर्की के कुम्हार टोली स्थित आवास और ज्योत्सना केरकेट्टा के लालपुर के नगरा टोली स्थित आवास पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने दोनों ठिकानों पर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की।

अजय तिर्की के आवास पर आठ घंटे तक चली जांच
सीबीआई की टीम ने अजय तिर्की के आवास पर करीब आठ घंटे से अधिक समय तक जांच की। इस दौरान अजय तिर्की भी घर पर मौजूद थे। लंबी छानबीन के बाद टीम वहां से रवाना हुई और अपने साथ कई साक्ष्य लेकर गई। हालांकि, जांच के दौरान कौन-कौन से साक्ष्य मिले और टीम अपने साथ क्या लेकर गई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जांच के नतीजों पर टिकी नजरें
सीबीआई की इस कार्रवाई से निशा भगत मामले में जांच के विभिन्न पहलुओं को खंगाले जाने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल एजेंसी की ओर से जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सीबीआई की जांच में क्या नए तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।