logo

नौकरी के लिए रिश्तों का कत्ल, बेटे ने CCL कर्मी बाप पर चलवाई गोली

firing19.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपना पिता की नौकरी के लिए उनकी हत्या करवाने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार युवक के पिता CCL कर्मी है। नौकरी की लालच में 25 साल के बेटे ने अपने ही पिता की हत्या की सुपारी दी। आरोपी बेटे ने पिता पर गोली चलवा दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वो अस्पताल में भर्ती है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। 


रांची में भर्ती है सीसीएल कर्मी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना झारखंड के रामगढ़ जिले की है। जहां 16 नवंबर को CCL कर्मी रामजी मुंडा पर कुछ अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम मटकमा चौक पर दी गई। गोली की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा। मौके पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। 


गोली चलाने वालों की तलाशी जारी
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब हम गोली चलाने वालों की तलाशी कर रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अगर कोई CCL में काम कर रहा है और उसकी सेवा अवधि के दौरान मौत हो जाती है तो उनके आश्रित को नौकरी देने का प्रावधान है। इसी नौकरी के लालच में बेटे ने यह काम किया है। '

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N