logo

झारखंड के प्लस टू स्कूलों में 1373 प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्यों की होगी भर्ती

jssc28.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के 510 सरकारी प्लस-टू हाई स्कूलों में 1373 प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्यों की पहली बार नियुक्ति होने जा रही है। यह भर्ती 23 अलग-अलग विषयों में की जाएगी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) इसके लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 आयोजित करेगा। योग्य उम्मीदवारों से 18 जून से 17 जुलाई की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आप JSSC की वेबसाइट पर आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं। 

परीक्षा शुल्क भुगतान 19 जुलाई की मध्यरात्रि तक होगी। फोटो, हस्ताक्षर अपलोड और प्रिंट आउट 21 जुलाई की मध्यरात्रि तक होगी। ऑनलाइन आवेदन में सुधार 23 जुलाई से 25 जुलाई की मध्यरात्रि तक होगी। वहीं परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये, झारखंड के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये होगी। 

इन 23 विषयों में होंगी नियुक्तियां
कुल 1373 पदों में से सबसे ज्यादा 221 माध्यमिक आचार्य राजनीतिशास्त्र में नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा विशेष शिक्षा आचार्य के 150 पदों पर भी भर्ती होगी। अन्य विषयों में खोरठा, ओडिया, पंचपरगनिया, नागपुरी, कुरमाली, कुडुख, हो, मुंडारी, बांग्ला, संताली, उर्दू, कंप्यूटर साइंस, साइबर सिक्योरिटी व डेटा साइंस, एप्लाइड इंग्लिश, एआई और भूगर्भशास्त्र शामिल हैं।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News Trained Secondary Teachers Recruitment