logo

5 देशों के हॉकी टूर्नामेंट वालेंसिया-2023 के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, 22 में 4 झारखंड की खिलाड़ी

a566.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को स्पेन के वालेंसिया में 15 से 22 दिसंबर तक होने वाले आगामी 5 देशों के टूर्नामेंट वालेंसिया 2023 के लिए 22 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। भारत टूर्नामेंट में आयरलैंड, जर्मनी, स्पेन और बेल्जियम के खिलाफ खेलेगा जो 13 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले सभी महत्वपूर्ण एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 से पहले तैयारी कार्य के रूप में काम करेगा। टीम इंडिया में झारखंड की सलीमा टेटे, निकी प्रधान, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग को शामिल किया गया है। सविता पुनिया टीम की कप्तान होंगी। वंदना कटारिया को उप-कप्तान बनाया गया है।

 

22 सदस्यीय टीम में कौन-कौन है शामिल
टीम में गोलकीपर के रूप में सविता के साथ बिचू देवी खारीबाम को शामिल किया गया है, जबकि बैकलाइन में गुरजीत कौर के साथ-साथ डिफेंडरों की सूची में निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी और अक्षता अबासो ढेकाले की वापसी होगी। मिडफील्ड में निशा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, ज्योति और बलजीत कौर शामिल हैं। फॉरवर्ड पंक्ति में ज्योति छत्री, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया, ब्यूटी डुंगडुंग और शर्मिला देवी हैं। 22सदस्यीय टीम में हमारे सिमडेगा जिला के 3 सहित झारखंड के 4 खिलाड़ी निक्की प्रधान,सलीमा टेटे,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग भी शामिल है। निक्की प्रधान खूंटी जिला की रहने वाली है नन्ही सलीमा टेटे,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला के रहने वाली है।

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष ने पूरी टीम को बधाई दी
हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक साथ भारतीय महिला टीम में हमारे सिमडेगा जिला के 3 सहित झारखंड के 4 खिलाड़ियों का चयन होना बड़ी उपलब्धि है,अभी  विश्व कप खेलने गई भारतीय जूनियर महिला टीम में भी सिमडेगा की 3 खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी खेल रही है और अपना अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दीपिका अभी तक 4गोल और रोपनी कुमारी 3 गोल कर चुकी है।