logo

जिउतिया मेला देखकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

lhrdg.jpg

द फॉलोअप डेस्क

लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र से गुरुवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जिउतिया मेला देखने गई एक नाबालिग के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

सूत्रों के मुताबिक नाबालिग अपनी नानी के यहां आई हुई थी और मेला देखकर लौट रही थी। इसी दौरान पांच युवक उसे जबरन सुनसान इलाके में ले गए। पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने भाइयों को फोन कर स्थिति की जानकारी दी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

जिसके बाद ग्रामीणों ने पूरे इलाके में छानबीन शुरू की और आखिरकार लड़की को एक आम बगीचे में निर्वस्त्र हालत में पाया। पूछताछ में ग्रामीणों को पांच युवकों पर शक हुआ। इसके बाद तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शुक्रवार सुबह तीनों आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है साथ ही मामला दर्ज करनें की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि इलाके में लगातार छेड़खानी और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता नहीं दिखती, जिस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update lohardaga news lohardaga khabar lohardaga latest news gangrape gangrape news