logo

ABVP रांची महानगर का सेवा अभियान, चिरौंदी बस्ती में 1000 जरूरतमंदों को मिला वस्त्र

abvp4.jpg

रांची 
रांची महानगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत चिरौंदी बस्ती में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने बस्ती के करीब एक हजार जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरित किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के पूर्व कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. बबन बैठा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड बटालियन नंबर-3 के सूबेदार कृष्णा जी शामिल हुए। अतिथियों ने ABVP के इस सेवा कार्य की सराहना की।


डॉ. बबन बैठा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्थान के लिए भी निरंतर कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव के साथ जरूरतमंदों की सहायता करना हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है और चिरौंदी बस्ती में किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
विशिष्ट अतिथि सूबेदार कृष्णा जी ने युवाओं को अनुशासन, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। वस्त्र पाकर बस्ती के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।


कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची महानगर की विभिन्न इकाइयों के ABVP कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। परिषद के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी रांची के अन्य अभावग्रस्त इलाकों में इस तरह के सेवा कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
 

Tags - Service Social Concern Youth Ranchi ABVP