द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय योगीटांड़ परिसर में Tufcon TMT के सौजन्य से सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एक सराहनीय कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय गरीब व असहाय लोगों के बीच कुल 220 कंबलों का वितरण किया गया।.jpeg)
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों एवं परिवारों को ठंड से राहत प्रदान करना था। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए श्रीलंका बाबा स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड (Tufcon TMT) का आभार व्यक्त किया।.jpg)
इस अवसर पर कंपनी के महाप्रबंधक (GM) हिमांशु प्रियदर्शी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है। Tufcon TMT सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में आगे बढ़कर योगदान देता रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, कंपनी के अन्य प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।