रांची
झारखंड सचिवालय सेवा संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आज संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में राज्य की मुख्य सचिव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और उनके आगामी कार्यकाल हेतु सफलता की कामना की। शिष्टाचार भेंट के दौरान संघ के महासचिव राजेश कुमार सहित संघ के अन्य पदाधिकारीगण—प्रदीप कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार, शशिकांत गोप, अनिल सरदार, मुकेश कुमार, चंद्रदीप एक्का, अवध कुमार भगत, वैद्यनाथ मुर्मू, विवेक कुमार नायक, रजनीश कुमार शुक्ला एवं सोनी कुमारी—भी उपस्थित थे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सचिवालय कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। संघ की ओर से यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सचिवालय सेवा के विकास एवं पदाधिकारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रशासन और संघ मिलकर सकारात्मक दिशा में कार्य करेंगे।