logo

भगत सिंह की प्रतिमा को स्थान दिलाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा - उत्तम यादव

19MARCH2.jpeg

रांची 
25 फरवरी से राज भवन के समक्ष राष्ट्रीय युवा शक्ति के पदाधिकारी एवं सदस्य अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि आज धरना का 24वां दिन है फिर भी सरकार व प्रशासन गहरी निंदा में सोये हैं। उत्तम यादव ने कहा कि जब तक भगत सिंह की प्रतिमा को स्थान नहीं मिल जाता है, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। राष्ट्रीय युवा शक्ति कोई राजनीतिक दल नहीं है। राष्ट्रीय युवा शक्ति का उद्देश्य है शहीदों को सम्मान दिलाना। 


सरकार को दी ये चेतावनी 
राष्ट्रीय युवा शक्ति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को चाहिये कि इस मामले में कोताही नहीं बरते। कहा, 23 मार्च को भगत सिंह की प्रतिमा नहीं लगी तो और उग्र आंदोलन होगा। कहा कि एक ओऱ सरकार राज्य के शहीदों को सम्मान देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओऱ राष्ट्री स्तर के शहीदों की अनदेखी हो रही है। इस हालत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। 


धऱना में ये लोग हैं शामिल 
धरना में मुख्य रूप से नितेश वर्मा, शैलेश नंद तिवारी, पिंटू बजाज, संजय तिवारी, उमेश साहू, रंजन माथुर, मिथिलेश सिंह, दिलीप गुप्ता, बबलू सिंह, राहुल गुप्ता, मन्नू चौधरी, सावन लिंडा, वीरेंद्र गोप, रोहित यादव, आर्यन मेहता, निखिल गुप्ता, प्रीति सिंह जायसवाल, चंद तिवारी, प्रदीप चौधरी, मिकी कुमार, आर्यन गुप्ता, निलेश महतो, विशाल साहू, विजय तिर्की, अनुराग तिर्की, रवि शर्मा, शुभम गुप्ता, सोनू चौधरी, अजीत गुप्ता, उपस्थित रहे। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn