रांची
झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा (Jharkhand State Foundation Fortnight) 2026 के अवसर पर राज्यभर में विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 17 नवंबर को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (Jharkhand Education Project Council) की ओर से राज्य के 31,756 विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा (Special Prayer Assembly) आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को झारखंड के इतिहास, गौरवगाथा, महापुरुषों, आंदोलनकारियों, राज्य गठन तथा समृद्ध विरासत एवं संस्कृति की जानकारी दी गई। इस अवसर पर राज्य के विकास और विकसित झारखंड (Developed Jharkhand) के निर्माण के लिए 23,26,916 छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण किया।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और ग्राम संगठनों को सहायता
सिमडेगा में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और ग्राम संगठनों को विभिन्न आजीविका योजनाओं के तहत कुल 1 करोड़ 52 लाख 65 हजार 500 रुपये की सहायता प्रदान की गई। उपायुक्त कंचन सिंह एवं उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने लाभुकों को सांकेतिक चेक सौंपे। वहीं, ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए डीडीयू-जीकेवाई 2.0 के तहत कौशल रथ रवाना किया गया। 26 नवंबर को कोलेबिरा और 27 नवंबर को केरसई में रोजगार मेले आयोजित होंगे।
सामुदायिक निवेश निधि के तहत दी गई राशि
इसमें सामुदायिक निवेश निधि के तहत 1.12 करोड़, चक्रीय निधि के तहत 24.30 लाख, झारखंड समावेशी आजीविका योजना के तहत 7.60 लाख, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत 75 हजार तथा वल्नरेबिलिटी रिडक्शन फंड के तहत 8 लाख रुपये वितरित किए गए। वहीं, ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए डीडीयू-जीकेवाई 2.0 के तहत कौशल रथ जागरूकता अभियान शुरू किया गया। उपायुक्त एवं डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किया। इसके तहत 26 नवंबर को कोलेबिरा और 27 नवंबर को केरसई प्रखंड परिसर में सुबह 10 बजे से रोजगार मेले आयोजित होंगे।
.jpeg)
24 नवंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम
दूसरी ओर, कोडरमा जिले में 15 से 21 नवंबर तक गृह प्रवेश सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत 549 पूर्ण आवासों में लाभुकों के गृह प्रवेश का लक्ष्य है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 200, अबुआ आवास योजना के 336, पीएम-जनमन के 8 तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के 5 आवास शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा राज्य स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप 24 नवंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
667 लाभुकों को गृह प्रवेश का लक्ष्य
वही पलामू में भी 15 नवंबर से 17 नवंबर तक 667 लाभुकों को गृह प्रवेश का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण,अबुआ आवास योजना एवं पीएम-जनमन के 5 आवास शामिल हैं। लातेहार में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत राज्य स्तर पर प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुरूप लातेहार जिले में भी 17 से 24 नवंबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नए घर में खुशियों के साथ नई शुरुआत
इस अवसर पर अबुआ आवास योजना के लाभुकों ने अपने नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कर नए घर में खुशियों के साथ नई शुरुआत की। वहीं, जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच लेखन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विकसित भारत जी राम जी अंतर्गत "रोजगार सृजन अभियान" के तहत आज विभिन्न पंचायतों में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के सभी पंचायतों में विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
