रांची
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में नए प्रधान जिला न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय को डाल्टेनगंज जिले का प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जमशेदपुर सिविल कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश के पद पर कार्यरत अनिल कुमार मिश्रा को रांची सिविल कोर्ट का प्रधान न्यायायुक्त नियुक्त किया गया। वहीं, गिरिडीह सिविल कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय को जमशेदपुर सिविल कोर्ट का प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।