logo

सीयूजे की MBA की छात्राओं ने 'इन्क्विजिटिव माइंड्स क्विज-2025' में पाया दूसरा स्थान

आकांक्षा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय की एमबीए (2024-26) की छात्रा, आकांक्षा और शालिनी कुमारी ने "इन्क्विजिटिव माइंड्स क्विज-2025" में 10,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है। यह क्विज का आयोजन एल एन मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना में किया गया था।
यूजी और पीजी छात्रों के व्यावसायिक ज्ञान का परीक्षण करने वाली प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों/विश्वविद्यालयों और संस्थानों के छात्रों ने इस क्विज में भाग लिया। प्रमुख संस्थानों में एमिटी बिजनेस स्कूल, पटना महिला कॉलेज, इम्पैक्ट कॉलेज, आर्केड बिजनेस स्कूल और कई अन्य संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया।
वहीं सीयूजे के कुलपति, प्रो के बी दास ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के सभी संकाय सदस्यों के साथ दोनों छात्राओं को बधाई दी। संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ बटेश्वर सिंह और सभी प्राध्यापकों ने विभिन्न विषयों में क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर विभाग और सीयूजे के छात्रों की भागीदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों छात्राओं ने अपनी खुशी जाहिर की और विभाग और विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के प्रति आभार प्रकट किया है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand trending news Inquisitive Minds Quiz cuj news cuj latest news cuj khabar