logo

लोकसभा चुनाव : 10 मई को नामांकन दाखिल करेंगे निशिकांत, सोशल मीडिया पर किया ये चैलेंज  

nishi4.jpg

रांची 

बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे आगामी 10 मई को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी इस बार 400 से अधिक सीटें जीतेगी। सोशल मीडिया एक्स पर जारी एक पोस्ट में उन्होंने कहा है, मोदी की गारंटी, अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार। गोड्डा लोकसभा 9 लाख पार। दुबे ने इस पोस्ट में पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। बता दें कि बीजेपी ने झाऱखंड के लिए 11 उम्मीदवारों ोकी सूची जारी कर दी है। 

 


बीजेपी के 11 उम्मीदवारों की घोषणा 
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें राजमहल से ताला मरांडी, दुमका से सुनील सोरेन, गोड्डा से डॉ निशिकांत दुबे, सिंहभूम से गीता कोड़ा, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, रांची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, खूंटी से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा से समीर उरांव, पलामू से विष्णु दयाल राम और हजारीबाग से मनीष जायसवाल के नाम हैं। वहीं, धनबाद, चतरा और गिरीडीह सीट के लिए अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गयी है। जारी लिस्ट के मुताबिक बीजेपी ने इस बार दो सांसदों के नाम सूची से हटा दिय हैं। इनमें लोहरदगा से सुदर्शन भगत और हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा के नाम शामिल हैं। 


झारखंड में 4 चरणों में होंगे चुनाव 
झारखंड में लोकसभा चुनाव 4 चरणों में होंगे। वहीं, गांडेय विधानसभा के लिए उपचुनाव भी इसी दौरान होगा। गांडेय में 5वें फेज के लोकसभा चुनाव के दौरान उपचुनाव होगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार 7 फेज में चुनाव होंगे। नतीजे 4 जून को नतीजे आएंगे। झारखंड में बात करें तो झारखंड में इस बार 4 फेज में चुनाव होगा। पहले फेज में 21 राज्य पोलिंग में जाएंगे।  28 मार्च नोटिफिकेशन जारी होगा। विदड्रॉल 30 मार्च, 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। बिहार में लास्ट डेट विद़ड्रॉल 2 अप्रैल को होगी। 4 जून को काउंटिंग होगी। फेज 1 में तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे। फेज-2 का नोटिफिकेशन 28 मार्च और पोलिंग 26 अप्रैल को होगी। इस फेज में  नोटिफिकेशन 7 अप्रैल को, पोलिंग 7 मई को होगी।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn