logo

साहिबगंज के नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

snh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज के सूर्या नर्सिंग होम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बायसी स्थान निवासी ललन यादव की पत्नी प्रसव के लिए सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती थी। डिलिवरी के बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। एसडीओ अमर जॉन और एसडीपीओ सदर किशोर तिर्की ने हालात का जायजा लिया। नगर थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी। वहीं महिला की मौत से परिजनों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नर्सिंग होम पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update sahibagnj news sahibganj latest news latest news latest update