logo

श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, एकजुटता और महिला भागीदारी पर जोर

श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, एकजुटता और महिला भागीदारी पर जोर

रांची

जायसवाल महासभा झारखंड प्रदेश (Jaiswal Mahasabha Jharkhand Pradesh) एवं जायसवाल कल्याण समिति (Jaiswal Kalyan Samiti) के संयुक्त तत्वावधान में पोद्दार सत्संग भवन (Poddar Satsang Bhawan) में आराध्य देव भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन (Rajrajeshwar Sahastrarjun) की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं भगवान श्री सहस्त्रार्जुन जी को नमन करने के पश्चात भव्य शोभायात्रा (Grand Procession) निकाली गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हटिया विधायक नवीन जायसवाल (Naveen Jaiswal) उपस्थित रहे। वहीं समाज के मुख्य संरक्षक एवं अभिभावक महेंद्र जायसवाल (Mahendra Jaiswal) तथा संरक्षक सुबोध जायसवाल (Subodh Jaiswal) की गरिमामयी उपस्थिति रही।


मौके पर ये लोग रहे मौजूद 
इस अवसर पर जायसवाल महासभा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सूरज जायसवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण जायसवाल, सचिव अरविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष अनुज जायसवाल, सुधीर जायसवाल एवं सुनील जायसवाल, सहसचिव अजय जायसवाल एवं संतोष जायसवाल, संगठन मंत्री विजय जायसवाल, जनसंपर्क पदाधिकारी पारस जायसवाल तथा मीडिया प्रभारी प्रभात रंजन जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नवीन जायसवाल सहित इन्होंने किया संबोधित 
मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी को नमन करते हुए समाज के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने समाज के लोगों से संगठित रहने की अपील की। मौके पर समाज के संरक्षक सुबोध जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल, सचिव अरविंद जायसवाल एवं बुंडू जायसवाल समाज से आए रितेश जायसवाल तथा दीपक जायसवाल ने भी समाज को संबोधित किया। वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। 


चौधरी सेवा संघ ने लगाया सेवा शिविर
इस दौरान चौधरी सेवा संघ की ओर से सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं भक्तों को कोल्ड ड्रिंक्स और शीतल पेयजल वितरित किया गया। चौधरी सेवा संघ की इस सेवा पहल की सराहना की गई। सेवा शिविर ने सामाजिक सद्भाव, सहयोग और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।
गुमला, बुंडू समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाज के प्रतिनिधि
जयंती समारोह में रांची के अलावा झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जायसवाल समाज गुमला की ओर से शिवम जायसवाल एवं उज्ज्वल जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुए। वहीं बुंडू सहित अन्य क्षेत्रों से भी समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भगवान श्री सहस्त्रार्जुन जी की जयंती पर जायसवाल समाज के साथ व्याहुत समाज झारखंड प्रदेश, स्वर्णिक समाज झारखंड प्रदेश एवं चौधरी समाज के सैकड़ों लोग भी शामिल हुए। विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सामाजिक एकता और भाईचारे का विशेष स्वरूप प्रदान किया।


 

Tags - Sahastrarjun Jayanti Jaiswal Mahasabha Naveen Jaiswal Ranchi Grand Procession