द फॉलोअप डेस्क
घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के अंतर्गत सभी मतदान दलों की सुरक्षित वापसी के उपरांत स्ट्रांग रूम को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विधिवत रूप से सील कर दिया गया है। सीलिंग की प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक राखी विस्वास, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी, आरओ सुनील चन्द्र, प्रत्याशी/प्रतिनिधि की उपस्थिति में संपन्न हुई।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्ट्रांग रूम परिसर में 24×7 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सदैव निगरानी रखी जा रही है। साथ ही स्ट्रांग रूम क्षेत्र में राजनीतिक दलों के अधिकृत एजेंटों को निगरानी कक्ष भी बनाये गये हैं, जहां से वे सुरक्षा एवं निगरानी प्रक्रिया का अवलोकन कर सकते हैं।