logo

बड़ी खबर : चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को ईडी ने हिरासत में लिया, लाया दफ्तर

ed_office7.jpg

द फॉलोअप डेस्क

ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम (Virendra Ram, Chief Engineer, Rural Development Department) पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छापेमारी खत्म होने के बाद विरेंद्र राम को ईडी दफ्तर लाया गया है। यहां ईडी उनके घर में मिली अकूल संपत्ति की उनसे पूछताछ करेगी। बता दें कि सोमवार से ही वीरेंद्र राम के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी थी। मंगलवार यानि आज दूसरे दिन भी सुबह 5 बजे से ही छापेमारी शुरू हुई थी।

अकूत संपत्ति की जानकारी 
बता दें कि ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के घर से मंगलवार को 1.50 करोड़ से अधिक के जेवरात बरामद किये गये है।  ईडी की टीम मंगलवार सुबह से वीरेंद्र राम के विभिन्न ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। ईडी कागजात को खंगाल रही है। इसके अलावे अशोकनगर, सहित वीरेंद्र राम से जुड़े रांची, जमशेदपुर, दिल्ली, सिवान, सिरसा के 24 ठिकानों पर मंगलवार की सुबह से ही छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र राम ने करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है। ईडी को वीरेंद्र राम के पास अकूत संपत्ति की जानकारी मिली है। जिसकी छानबीन चल रही है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT