logo

सरायकेला के कान्दरबेड़ा नाव घाट में मिला युवक का खून से लथपथ शव

वोला.jpg

बानेश्वर महतो/सरायकेला
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के कान्दरबेड़ा स्थित नाव घाट में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नाव घाट के पास एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।


पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार विन्हा, इंस्पेक्टर राजेश सिंह और चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।


पोस्टमार्टम  बाद होगा खुलासा
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Tags - saraikela chandil police deadbody jharkhand