logo

सफलता : बूढ़ा पहाड़ पर सर्च ऑपरेशन के दौरान 1 दर्जन केन IED बरामद, पुलिस ने किया नष्ट

ied.jpg

रांची:
झारखंड (Jharkhand) और छत्तीसगढ़ की सीमाओं (Chhattisgarh Borders) पर स्थित बूढ़ा पहाड़ (Buddha Pahar)  को नक्सल मुक्त करने के लिए पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चला रही है। गुरुवार को भी विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस के यहां से एक दर्जन केन आईईडी बरामद (dozen cane IED recovered) कर नष्ट कर दिया है। बता दें कि यह सर्च अभियान गढ़वा पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से किया था।


पुलिस को मिली गुप्त जानकारी
पुलिस की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हलमद एवं रोग्तो के जंगलों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने तुरंत एक टीम का गठन करके सर्च ऑपरेशन करवाया। जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 60वीं वाहिनी एवं बम निरोधक दस्ते ने संयुक्त रूप से विशेष सर्च अभियान चलाया। जिसमें जंगल में छिपाकर रखी गयी कुल छह आईईडी, एक टिफिन बम एवं नौ बंडल कोर्टेक्स केबल बरामद किये गये।