logo

गिरिडीह : 11वीं पास बच्चियों ने राज्यपाल का जताया आभार, एक-दूसरे को अबीर लगाकर और मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां

giridih_abir.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नई शिक्षा नीति को लेकर राज्य भर में जारी छात्र आंदोलन को आखिरकार सफलता मिल गई है। राज्यपाल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब 11वीं की परीक्षा पास कर चुके छात्र-छात्राएं उसी कॉलेज से 12वीं का नामांकन कर सकेंगे, जहां से उन्होंने 11वीं की पढ़ाई की है। इस निर्णय के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
ऐसे में रविवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। मौके पर पटाखे भी फोड़े गए। छात्रों ने कहा कि राज्यपाल ने उनकी पीड़ा को समझा और उचित निर्णय लिया। "हम कई दिनों से परेशान थे, कहीं सिर्फ आश्वासन मिलते थे तो कहीं उम्मीदें टूट जाती थीं। अब जब परीक्षा में केवल छह महीने बचे हैं, तो हम निश्चिंत होकर पढ़ाई कर सकेंगे।
छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी इसे अपनी बड़ी जीत बताया। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह छात्रों के साथ-साथ संगठन की लगातार मेहनत का परिणाम है। "हम हमेशा छात्र हित में संघर्ष करते रहेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में नई शिक्षा नीति के तहत राज्य के डिग्री कॉलेजों से इंटर की पढ़ाई को समाप्त करने का फैसला लिया गया था, जिससे हजारों छात्र-छात्राएं प्रभावित हो रहे थे। इसके खिलाफ कई जगहों पर आंदोलन हुए। गिरिडीह में भी छात्राओं ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया था।



 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand Updates Latest Jharkhand News latest jharkhand News jharkhand Updates in Hindi Giridih news Updates latest Giridih news Giridih news Updates in hindi Latest giridih udpates