logo

लोहरदगा : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

lohardaga_ganja_tskar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुड़ू पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुल 8 किलो अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई है।
इस अभियान की जानकारी देते हुए एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुड़ू थाना क्षेत्र के अजय ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा के साथ मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी मोहम्मद खुर्शीद को गिरफ्तार किया और उसकी मोटरसाइकिल से 1.5 किलो गांजा बरामद किया।
पूछताछ में खुर्शीद ने बताया कि उसने यह गांजा कुड़ू निवासी सुजीत साहू से खरीदा है। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने सुजीत साहू के घर पर छापेमारी की, जहां से लगभग 7 किलो गांजा बरामद किया गया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इस कार्रवाई में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। श्रद्धा केरकेट्टा ने कहा कि लोहरदगा पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और आगे भी यह अभियान और सख्ती से जारी रहेगा।


 

Tags - latest Jharkhand News jharkhand Updates jharkhand News jharkhand latest news jharkhand Updates in hindi latest Jharkhand News lohardaga crime Crime News Illegal ganja News ganja Updates