logo

नीमडीह के पहाड़ी क्षेत्र से 1.5 किलो के 12 केन बम बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया विनिष्ट

can_bomb.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां को 22 जुलाई को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा दलभंगा ओपी अन्तर्गत नीमडीह गांव के समीप पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छुपाकर रखा गया है। इन विस्फोटकों को सुरक्षा बलों के विरुद्ध उनके अभियान को रोकने तथा उन्हें लक्षित कर हानि पहुंचाने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व छिपाया गया था।
सूचना के आलोक में सरायकेला-खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और एसएसबी-26 बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा एक सघन सर्च अभियान चलाया गया। यह अभियान 22 जुलाई को दलभंगा ओपी अन्तर्गत नीमडीह गांव क्षेत्र के आस-पास जंगली और पहाड़ी इलाकों में प्रारंभ किया गया।
अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दलभंगा ओपी क्षेत्र के अंतर्गत नीमडीह गांव के समीप स्थित पहाड़ी इलाके से नक्सलियों द्वारा पूर्व में डम्प किए गए 1.5 किलो केन आईईडी के 12 पीस बरामद किए गए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरामद आईईडी को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ते की सहायता से सुरक्षित रूप से विनिष्ट किया गया। इस संबंध में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News jharkhand Updates naxali News can Bomb in nimdih Jharkhand Updates in hindi latest News