logo

रांची के अनगड़ा में पलटी यात्रियों से भरी गाड़ी, 1 की मौत; 12 जख्मी

a90.jpeg

रांची:

रांची के अनगड़ा में बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। रांची आ रही सवारी गाड़ी अनगड़ा के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कइयों की हालत काफी गंभीर है। उनको बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है।

 

गोंदलीपोखर सदर अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे के संबंध में मिली सूचना के मुताबिक दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल गोंदलीपोखर सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उनको प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया।

 

दुर्घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं
दुर्घटना को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे जिसकी वजह से वह बेकाबू हुआ। हालांकि, आरभिक जांच में यह पता चला है कि स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में वाहन का एक्सीडेंट हुआ। घटना को लेकर सामने आए वीडियो में गाड़ी पलटी हुई दिख रही है। सामने एक स्कूटी और बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है।