logo

रांची : बिरसा चौक के पास अवैध निर्माण पर चल रहा रेलवे प्रशासन का बुलडोजर, आज तोड़े जाएंगे 14 मकान

birsa2.jpg

रांची:
बिरसा चौक पर रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाने का काम किया जा रहा है। इसे लेकर 
रेलवे ने 40 मकानों को नोटिस दिया था, जिनमें से 26 अवैध मकानों को शुक्रवार को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। बाकि बचे मकानों को आज तोड़ा जाएगा। बता दें कि यहां करीब 30-40 साल से लोग अवैध तरीके से रह रहे थे।


रेलवे लाइन के 15 मीटर तक जमीन को रखना है खाली
रांची डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि रेलवे ट्रैक डाउनग्रेड होने के कारण मिट्टी का बड़ा हिस्सा बराबर ट्रैक पर गिरता था, जिससे रांची-हटिया रेलखंड बाधित हो रहा था। इस कारए इन मकानों को हटाया गया। अब वहां मिट्टी के टीले को बांधने का काम किया जाएगा। गुप्ता ने कहा है कि उस रेलवे लाइन के 15 मीटर तक जमीन को खाली रखना है।


क्या कह रहे लोग
इधर जिन लोगों का घर टूटा है उनका कहना है की रात में नोटिस दिया जाता है और सुबह रेलवे की टीम घर तोड़ने आ जाती है। ऐसे में हम ठंड के मौसम में इतनी जल्दी सारा सामान लेकर कहां जाए। सुबह भी टीम आई और आते ही धड़ाधड़ बुलडोजर चलाना शुरु कर दिया। सामान जैसे का तैसा पड़ा ही था और घर गिराया जाने लगा। ऐसे में जिन घरों को सबसे पहले तोड़ा गया उन घरों के कुछ सामान भी मलबे के अंदर दब गए। उन लोगों की मांग है कि प्रशासन की तरफ से उन्हें रहने के लिए कहीं जगह दी जाए। लेकिन फिलहाल यह लोग कहां जाएंगे इसका जवाब किसी के पास नहीं है। एक बड़ा सवाल यह भी है कि जब इन स्थानों पर अवैध निर्माण होता है। उस वक्त इन्हें क्यों नहीं रोका जाता।